विदेश

मिस्र के लाल सागर में नाव डूबी, 16 लोग लापता…28 लोगों को बचाया गया – Utkal Mail

काहिरा। मिस्र के लाल सागर में एक नाव डूबने के बाद से चार स्थानीय निवासी और 12 विदेशी नागरिक लापता हैं। प्रांत के गवर्नर अमर हनफी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर कहा कि कुल 28 लोगों को बचा लिया गया है और लापता लोगों की तलाशी की जा रही है। लाल सागर में दक्षिण-पूर्वी मिस्र के तटीय शहर मार्सा आलम के उत्तरी तट पर एक सफारी नाव डूब गई थी। उन्होंने बताया कि नाव में 44 यात्री सवार थे, जिनमें 13 मिस्र के नागरिक और जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका, पोलैंड, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, चीन, स्लोवाकिया, स्पेन और आयरलैंड के 31 नागरिक थे। 

इससे पहले, मिस्र में चीन के दूतावास ने एक बयान में कहा है कि घटनास्थल के पास से गुजरने वाले जहाजों ने दो चीनी पर्यटकों को बचा लिया है। दूतावास ने दोनों पर्यटकों से संपर्क किया है। दोनों स्वस्थ हैं। गवर्नर ने बताया कि नाव का आखिरी समुद्री सुरक्षा निरीक्षण मार्च में हुआ था और उसे एक साल की वैधता प्रमाणपत्र जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि नाव में तकनीकी गड़बड़ी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार एक बड़ी समुद्री लहर नाव से टकरायी और नाव पलट गई। 

मिस्र के अधिकारियों ने बताया कि सी स्टोरी नाम की नाव रविवार को मार्सा आलम में पोर्ट गालिब से रवाना हुई थी और शुक्रवार को हर्गहाडा मरीना पहुंचने वाली थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव मार्सा आलम के उत्तर में एक प्रवाल भित्ति के पास डूब गई। गौरतलब है कि प्रांत के नियंत्रण केंद्र को स्थानीय समयानुसार तड़के सुबह लगभग 05:30 बजे चालक दल के सदस्य ने इस घटना की सूचना मिली। 

ये भी पढ़ें : मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान करें पाकिस्तान के अधिकारी : अमेरिका 

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button