खेल

मीराबाई चानू रिहैब जारी रखने के लिए विश्व चैंपियनशिप में नहीं लेंगी हिस्सा  – Utkal Mail

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू अगले सप्ताह बहरीन के मनामा में होने वाली भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेल पायेंगी क्योंकि वह अपना ‘रिहैबिलिटेशन’ जारी रखेंगी। पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई (30 वर्ष) ने अगस्त में पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 49 किग्रा श्रेणी में चौथे स्थान पर रहने के बाद से किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है।

मुख्य राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने बताया, पेरिस ओलंपिक के बाद मीरा अभी भी रिहैबिलिटेशन में हैं। वह इस विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेगी। पिछले साल एशियाई खेलों में कूल्हे की चोट लगने के बाद मीराबाई की फिटनेस को लेकर पेरिस ओलंपिक के दौरान भी चर्चा होती रही। एशियाई खेलों में पदक जीतने का उनका सपना पिछले साल टूट गया था क्योंकि वह सिर्फ यही ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं। शर्मा ने कहा, उसके लिए स्वस्थ होना अहम है क्योंकि हमें 2026 राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों की तैयारी शुरू करनी होगी।  

चानू की अनुपस्थिति में राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव छह दिसंबर से शुरू होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगी। ज्ञानेश्वरी (21 वर्ष) 49 किलो वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता बिंदियारानी देवी (55 किग्रा) और राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और खेलो इंडिया भारोत्तोलन लीग की स्वर्ण विजेता दितिमोनी सोनोवाल (64 किग्रा) अन्य दो भारतीय भारोत्तोलक हैं जो विश्व प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। तीनों पटियाला में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं और अगले सप्ताह बहरीन के लिए रवाना होंगी। 

टीम :
महिला: ज्ञानेश्वरी यादव (49 किग्रा), बिंदिरानी देवी (55 किग्रा), दितिमोनी सोनोवाल (64 किग्रा)। 

येभी पढ़ें : आईपीएल नीलामी में भाग नहीं लेने पर बेन स्टोक्स ने कहा- इंग्लैंड की तरफ से करियर लंबा खींचना चाहता हूं 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button