भारत

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को धमकी भरा संदेश भेजकर फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार – Utkal Mail

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को फिरौती की धमकी वाला संदेश भेजने के आरोप में झारखंड से 46 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रांची निवासी आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। 

अधिकारियों ने बताया कि रांची से सांसद सेठ को पिछले शुक्रवार को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा संदेश मिला था, जिसमें 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। संदेश भेजने वाले ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। संदेश मिलते ही सेठ ने तुरंत दिल्ली पुलिस और झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को इसकी सूचना दी। 

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपायुक्त सहित दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सेठ से मुलाकात की। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध ने सेठ को धमकी भरा संदेश भेजने के लिए किसी और के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था।  

यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने राइजिंग राजस्थान समिट का किया उद्घाटन, कहा- भारत का विकास हर क्षेत्र में नजर आता है

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button