भारत

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की हुई बैठक, 21 उम्मीदवारों के नामों को दी मंजूरी – Utkal Mail

नई दिल्ली। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी प्रदान की और प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द जारी हो सकती है।

सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने बताया कि 21 सीटों पर चर्चा की गई और इन पर उम्मीदवरों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम एक मजबूत विपक्ष के रूप में चुनाव लड़ेंगे। दोनों दल, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आरोप-प्रत्यारोप करते हैं, लेकिन आने वाले समय में ऐसा नहीं होगा।’’

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, ‘‘सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उम्मीदवारों में अनुभवी और युवा दोनों तरह के चेहरे दिखेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह खुद चुनाव लड़ेंगे तो यादव ने कहा, ‘‘क्यों नहीं लड़ेंगे? निश्चित रूप से लड़ेंगे। मेरे साथ इसमें कई वरिष्ठ नेताओं के नाम होंगे।’’ दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बने, चीनी खिलाड़ी को हराकर रचा इतिहास


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button