विदेश

Congo: कांगो में नौका पलटने से 25 लोगों की मौत, कई लापता…100 से ज्यादा सवार थे यात्री  – Utkal Mail

किंशासा (कांगो)। अफ्रीकी देश कांगो में मंगलवार को यात्रियों को ले जा रही एक नौका के नदी में पलटने से नौका सवार कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग लापता हैं। अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि कांगो की राजधानी किंशासा के उत्तर-पूर्व में इनोंगो शहर से रवाना हुई इस नौका में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। यह हादसा फिमी नदी में हुआ। लापता लोगों की तलाश के लिए मंगलवार को अभियान प्रारंभ किया गया। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 

इनोंगो के ‘रिवर कमिश्नर’ डेविड कालेम्बा ने कहा, ‘‘नौका में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। अब तक कम से कम 25 शव बरामद किए जा चुके हैं।’’ इलाके के निवासी एलेक्स म्बुम्बा के अनुसार नौका में काफी सामान भी था। म्बुम्बा ने कहा, ‘‘मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन इस समय मृतकों की सही संख्या बता पाना मुश्किल है क्योंकि नौका में बहुत यात्री सवार थे।’’ 

ये भी पढ़ें-Maha Kumbh 2025 : जूना अखाड़े का ऐलान, गैर सनातनियों को नहीं मिलेगा कुंभी मेला में प्रवेश


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button