खेल

गर्वित के शुभारक ने सभी को पीछे छोड़ा, ADLD Toyota Cup के लिए हुई घुड़दौड़ प्रतियोगिता – Utkal Mail


लखनऊ, अमृत विचार: स्टार्टिंग प्वाइंट पर घोड़े और जॉकी अपनी पोजीशन ले रहे थे। घुड़दौड़ के शौकीन दर्शक भी ट्रैक के बगल दर्शक दीर्घा के बगल मौजूद बल्लियों के सहारे टिक कर खड़े हो गये। थॉरोब्रीड की घुड़दौड़ शुरू होने का सभी को बेसब्री से इंतजार था। इसी के दौरान रेस शुरू होने को गन से फायर हुआ और घुड़दौड़ शुरू हो गई। दर्शक अपने पसंदीदा घोड़े के साथ उन पर मौजूद जॉकी को नाम लेकर पुकार रहे थे। कम ऑन…और तेज.. की आवाज से रेस कोर्स गूंज उठा। स्टार्टिंग प्वाइंट से जब रेस शुरू हुई तभी गर्वित पाण्डेय के घोड़े शुभारक ने बढ़त ले ली। जॉकी अख्तर अली का इशारा मिलते ही शुभारक ने हवा से बाते करते हुए रेस मिनटों में पूरी कर ली। हालांकि रेस के दौरान दूसरे पर नंबर रहे जेएन माथूर के घोड़े शान ए अजीम ने शुभारक को पीछे करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। तीसरा स्थान अमर हबीबुल्लाह के घोड़े पिनाकेल प्वाइंट को मिला। विजेताओं को ट्रॉफी ले. जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने प्रदान की। इसके पहले रेस इंडिय ब्रीड की रेस हुई। इस रेस में रुद्रा ने सभी को पीछे छोड़ दिया। दूसरा स्थान बुराक और तीसरा स्थान नाइट क्वीन को मिला।

थॉरोब्रीड की रेस

स्थान    घोड़ा(नाम)          मालिक             नकद पुरस्कार (रुपये)    जॉकी
1-       शुभारक              गर्वित पाण्डेय     10 हजार                    अख्तर अली
2-       शान ए अजीम      जेएन माथुर         सात हजार                  मिराज
3-       पिनाकेल प्वाइंट    अमर हबीबुल्लाह चार हजार                    मोनू

Untitled design - 2025-01-06T112006.820

इंडियन ब्रीड की रेस

1- रुद्रा – विकास पाण्डेय – पांच हजार- मयंक
2- बुराक – मो. अब्दुल्लाह -तीन हजार – इस्लाम अली
3- नाइट क्वीन- सिकंदर – दो हजार – मोनू

Untitled design - 2025-01-06T111954.139

रेस कोर्स में दिखा फैशन का जलवा

रेसकोर्स में घुड़दौड़ के बाद दर्शक दीर्घा थोड़ी देर के लिए रैम्प में बदल गया। एक से आकर्षक परिधान पहने युवक-युवतियों ने यहां पर बेस्ट ड्रेस्ड कॉम्पटीशन में जलवा बिखेरा।

बेस्ट हैट (पुरुष)- कर्नल. नरेश नगर
बेस्ट हैट (महिला)- ऋतु पुंडीर
बेस्ट ड्रेस्ड लेडी – विदिशा
बेस्ट ड्रेस्ड जेंटलमैन – नील सेनगुप्ता
मेड फॉर ईच अदर (यंग कपल)- कर्नल अमित कुमार दास और स्निग्धा
मेड फॉर ईच अदर (सीनियर कपल)- कर्नल एमएस राठौर और नीतू राठौर

यह भी पढ़ेः लखनऊ विश्वविद्यालय के मेस में पैर से धुले जा रहे आलू, वीडियो वायरल


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button