राशिफल

आज का राशिफल। 18 जनवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष

आज रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। माता-पिता की सेवा में लगे रहेंगे। धोखेबाज लोगों के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र की समस्याओं के कारण व्यक्तिगत कार्यों में समय नहीं दे पाएंगे। यद्यपि पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष

आज अल्प प्रयासों से आपके काम बन जाएंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी सफलता से कम सन्तुष्ट रहेंगे। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। गूढ़ विषयों के अध्ययन में आपकी विशेष रुचि रहेगी।

मिथुन

आज व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। मसालेदार भोजन का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ शाम को चर्चाओं का आनंद लेंगे। आपका दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है।

कर्क

आज दिन की शुरूआत में किसी कारणवश थोड़े चिंतित रहेंगे। उधार लेन-देन के कारण परेशानी होगी। लोग आपकी बात व विचारों को काफी महत्व देंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

सिंह

आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता मिल सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या

आज आपके दिमाग में करियर को लेकर रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। सामाजिक जीवन में काफी सक्रिय रहेंगे, लेकिन इस कारण आपका धन अतिरिक्त खर्च हो सकता है। दांपत्य संबंधों में कुछ संवादहीनता हो सकती है।

तुला

आज बॉस की कुछ बातें आपको बुरी लग सकती है। शाम के समय आप विश्व की घटनाओं के विषय में कुछ विचार कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग थोड़ा सावधान रहें। विद्यार्थियों को मनोवान्छित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है।

वृश्चिक

आज का पूरा दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका उदार व्यवहार प्रेमी जन को प्रसन्न कर देगा। नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। इसका लाभ आपको भविष्य में भी अवश्य होगा। आप जो भी काम सोचेंगे उसे बड़े आराम से बिना रुकावट के पूरा भी कर लेंगे।

धनु

आज विदेशी भूमि पर जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पिता के साथ अनेक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में आप बहुत खुश रहेंगे। आपके अटके हुए कार्य बड़ी सहजता से बन जाएंगे। परिवार को आप पूरा समय देंगे।

मकर

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए भी उदासीन रहने वाला है। घर पर मन नहीं लगेगा। मित्रों और गुरुतुल्य व्यक्तियों का सानिध्य आपको तनाव से उबारने में मदद करेगा। धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन अवश्य करें। इससे आपका मन शांत रहेगा।

कुंभ

आज कमीशन संबंधी कार्यों से आपको धन लाभ हो सकता है, लेकिन आप व्यवसाय में कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर सकते हैं, जिसके कारण आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। आप कुछ नकारात्मक विचारों के प्रभाव में पड़ सकते हैं।

मीन

आज अधिकारी आपका खुलकर समर्थन कर सकते हैं। अपने विचारों को सदैव सकारात्मक बनाए रखें। वैवाहिक जीवन सुखदायी रहेगा। आप जिसको सलाह देंगे उसको बहुत लाभ मिलेगा। जॉब कर रहे लोग छुट्टियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button