बिज़नेस

NSE Holidays 2025: 14 दिन बंद रहे शायर मार्केट, जानें महाशिवरात्रि के दिन का हाल – Utkal Mail

NSE Holidays 2025: कल यानी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आ रहा होगा की है कि शेयर मार्केट बंद इस दिन खुला रहेगा या नहीं। ऐसे में आपको बता दें, 26 फरवरी महाशिवरात्रि के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है, जो फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी में मनाया जाता है।

क्या था सोमवार को शेयर बाजार का हाल

सोमवार यानी की 24 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। BSE सेंसेक्स 856.65 अंक गिरकर 74,454.41 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी-50 ने 242.55 अंक की गिरावट के साथ 22,553.35 पर बंद हुआ था। निफ्टी-50 के 50 शेयरों की बात करें तो इसमें से 38 शेयर रेड जोन में रहे। एचसीएल टेक, विप्रो, टीसीएस और इंफोसिस जैसे बड़े स्टॉक्स में गिरावट देखी गई। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज लैब और नेस्ले इंडिया जैसे शेयरों में तेजी रही।

स्मॉल और मिडकैप शेयर में भी गिरावट

स्मॉल और मिडकैप शेयरों ने भी बेंचमार्क इंडेक्स की तरह गिरावट दिखाई दी। निफ्टी स्मॉलकैप-100 और निफ्टी मिडकैप-100 इंडेक्स 1.02 फीसदी और 0.94 प्रतिशत गिरे। ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में रहे, सिवाय निफ्टी ऑटो और एफएमसीजी के निफ्टी आईटी में 2.71 प्रतिशत गिरावट और निफ्टी फार्मा में 2.17 प्रतिशत गिरावट सबसे बड़े हारने वाले रहे।

2025 में 14 दिन बंद रहेगा स्टॉक मार्केट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा जारी 2025 के कैलेंडर के अनुसार कुल 14 दिनों तक छुट्टियां रहेंगी।

-मार्च: होली (14 मार्च) और ईद-उल-फितर (31 मार्च)
-अप्रैल: श्री महावीर जयंती (10 अप्रैल), डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) और गुड फ्राइडे (18 अप्रैल)
-मई: महाराष्ट्र दिवस (1 मई)
-अगस्त: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गणेश चतुर्थी (27 अगस्त)
-अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती/दशहरा (2 अक्टूबर), दिवाली लक्ष्मी पूजन (21 अक्टूबर) और दिवाली-बालीप्रतिपदा (22 अक्टूबर)
-नवंबर: प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव जी (5 नवंबर)
-दिसंबर: क्रिसमस (25 दिसंबर)

यह भी पढे़ःं महाशिवरात्रि पर इन रास्तों पर जाना मना है, आज आधी रात से बदल जाएगी यातायात व्यवस्था


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button