विदेश

Myanmar Earthquake : भूकंप से तबाह हुआ म्यांमार, अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत..बैंकॉक में भी भारी नुकसान – Utkal Mail

बैंकाक। म्यांमार और पड़ोसी थाईलैंड में आए 7.7 और 7.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में इमारतें, पुल और बौद्ध मोनेस्ट्री नष्ट हो गए। म्यांमार में अब तक 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2300 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं दो सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों से आई तस्वीरों और वीडियो में भारी नुकसान दिखाई पड़ रहा है। अभी भी लगातार झटके महसूस हो रहे हैं, जो लोगों को डरा रहे हैं। उधर, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत गिर गई है। इसमें 10 लोगों की मौत हुई है।

म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। भारी तबाही के चलते म्यांमार के 6 राज्यों और पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी लगा दी गई है।

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया ऑपरेशन ब्रह्मा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन ब्रह्मा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि भारत की तरफ से म्यांमार की मदद के लिए राहत सामग्री की पहली खेप म्यांमार पहुंच गया है।

ये भी पढे़ं : म्‍यांमार और थाईलैंड में शक्तिशाली भूकंप से अब तक 700 लोगों की मौत, 1600 से अधिक लोग घायल, भारत ने भेजी राहत सामग्री




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button