भारत

भारत में फिर ठप हुई UPI सेवा, Paytm से लेकर Google Pay नहीं कर रहा काम – Utkal Mail

नई दिल्ली। भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवा तकनीकी गड़बड़ी कमी के चलते एक बार फिर डाउन हो गया है। जिसकी वजह से डिजिटल लेन-देन ठप हो गए हैं। इससे Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे प्रमुख ऐप्स के यूजर्स को पेमेंट करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  हालांकि करीब 57 मिनट तक डाउन रहने के बाद UPI सर्विस सर्विस को रिस्टोर कर लिया गया है। 

NPCI ने जारी किया बयान

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने देशभर में UPI सेवा में आई रुकावट को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया, “NPCI इस समय कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा है, जिसकी वजह से कुछ UPI लेन-देन आंशिक रूप से असफल हो रहे हैं। हम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं और आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे. हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।”

यह परेशानी ऐसे समय में आई है जब देश में करोड़ों लोग रोज़मर्रा के लेनदेन के लिए UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं। फिलहाल NPCI द्वारा इसे जल्द सही करने पर काम जारी है और जल्द ही सेवाओं के सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी बोले- कपड़ा उद्योग में भी बहुजन का प्रतिनिधित्व नहीं, ‘अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु’


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button