मनोरंजन

Bade Achhe Lagte Hain: आपका इंतजार हुआ खत्म, आ गया सुपरहिट सीरियल  – Utkal Mail

Bade Achhe Lagte Hain: राम कपूर और साक्षी तंवर का सुपरहिट शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ 11 नवंबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर फिर से शुरू होगा। टीवी के टॉप शोज में से शामिल बड़े अच्छे लगते हैं, सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर 2011 से 2014 तक प्रसारित किया गया था।एकता कपूर के इस शो की अनूठी कहानी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ प्रिया शर्मा (साक्षी तंवर )और राम कपूर (राम कपूर) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें शादी के बाद प्यार का पता चलता है। प्रिया एक मिडिल क्लास परिवार से है जबकि राम एक अमीर बिजनेसमैन है। यह शो एक खूबसूरत प्रेम कहानी को दिखाता है। अगस्त 2021 में ‘बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2’ शुरू हुआ। सीजन 2 में नकुल मेहता और दिशा परमार लीड रोल्स में थे।

11 नवंबर से दोबारा देख पाएंगे आप

वर्ष 2023 में, ‘बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 3′ थोड़े समय के लिए प्रसारित हुआ, जिसमें नकुल मेहता और दिशा परमार ही थे लेकिन ये जल्दी ही बंद हो गया। मेकर्स बड़े अच्छे लगते हैं को फिर से प्रसारित करने जा रहे हैं।’बड़े अच्छे लगते हैं’ को 11 नवंबर से दोबारा देखा जा सकेगा। यह शो सोमवार-शुक्रवार रात 8.30 बजे प्रसारित होगा।

सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक पेज पर ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का प्रोमो जारी किया है, जिसमें शो को फिर से रिलीज करने की घोषणा की गई है। प्रोमो में दिखाया गया है कि राम कपूर और साक्षी तंवर किराने का सामान खरीद रहे हैं और मीठी बातें कर रहे हैं।प्रोमो के कैप्शन में लिखा गया है, ‘आपके पसंदीदा कपल से मिलिए फिर एक बार! देखिए #बड़ेअच्छे लगते हैं, 11 नवंबर से रात, 8:30 बजे, सिर्फ #सोनीएंटरटेनमेंटटेलीविजन पर।’

यह भी पढ़ें- फिल्म बेबी जॉन: गुस्सैल अवतार में दिखेंगे वरूण धवन, खूंखार विलेन से होगा मुकाबला


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button