खेल

IPL 2025 में इन खिलाड़ियों का भौकाल, जमकर जड़े छक्के, तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव – Utkal Mail


IPL 2025: आईपीएल 2025 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी, और इस मैच की विजेता टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। इस सीजन में बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। आइए जानते हैं कि आईपीएल 2025 में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

इस सीजन में बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं। अब तक कुल 25,597 रन बल्ले से बने हैं, जिनमें से 16,270 रन बाउंड्री के जरिए आए हैं। यानी चौकों और छक्कों की बरसात ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इनमें 2,191 चौके और 1,251 छक्के शामिल हैं, जो दर्शाते हैं कि बल्लेबाजों ने कितने आक्रामक अंदाज में प्रदर्शन किया। पावरप्ले में भी बल्लेबाजों ने कोई कमी नहीं छोड़ी, जहां 8,045 रन बनाए गए।

निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)
सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन शीर्ष पर हैं। उन्होंने 14 मैचों में कुल 40 छक्के जड़े हैं।

2025 (25)

मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स)
दूसरे स्थान पर भी लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 37 छक्के लगाए हैं।

2025 (26)

सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)
तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने 15 मैचों में 35 छक्के मारे हैं। उनकी टीम क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी, जिससे उनके पास और छक्के जोड़ने का मौका है।

2025 (27)

श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स)
चौथे स्थान पर श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने 15 मैचों में 31 छक्के लगाए हैं।

प्रभसिमरन सिंह, अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल
अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद), प्रभसिमरन सिंह (पंजाब किंग्स) और यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) ने 28-28 छक्के मारे हैं। हालांकि, अभिषेक और जायसवाल की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ेः Norway Chess Tournament: विश्व चैंपियन डी गुकेश का उतार-चढ़ाव भरा सफर जारी, एरिगैसी ने नाकामुरा को दी मात


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button