धर्म

रामपुरः दुनिया और दीनी तालिम से बच्चों को काबिल बनाएं, ईद-उल-अजहा पर बोले शहरकाजी  – Utkal Mail


रामपुर, अमृत विचार: रामपुर जिले में भाईचारे और मुहब्बत के साथ ईद उल अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। शनिवार सुबह से ईदगाह सहित मुख्य मस्जिदों में खूब रौनक देखने को मिली। शाहबादगेट स्थित ईदगाह में शनिवार को शहरकाजी सैयद खुशनूद मियां ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। उन्होंने तकरीर में कहा कि मुस्लिमों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालिम भी दें। अपने बच्चों को खूब काबिल बनाएं, जिससे वो कौम और परिवार को मजबूत बना सके। उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशा, जुआ, झूठ बोलना, मक्कारी और सभी गलत कामों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने ईद उल अजहा पर कुर्बानी के सवाल को बयां किया।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी के समय जानवर की वीडियो कतई ना बनाएं, इससे कुर्बानी करने का सवाब चला जाएगा। क्योंकि कुर्बानी सिर्फ अल्लाह की रजा के लिए होती है, दिखावा करना बहुत गलत है। इसलिए साफ सफाई का ध्यान रखते हुए और दूसरे धर्म के लोगों की आस्था का ख्याल रखते हुए एहतराम के साथ कुर्बानी का त्योहार मनाएं।

2025 (17)
 
डीएम और एसपी भी पहुंचे ईदगाह

जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एएसपी अतुल श्रीवास्तव ईदगाह के बाद ईद की नमाज खत्म होने तक पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। नमाज के दौरान रूट डायवर्जन रहा, ईदगाह के सभी रास्तों पर बेरीकेडिंग लगा दी गईं थी। जिससे हल्के और चार पहिया वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहा।

यह भी पढ़ेः 4 मिनट 24 सेकेंड के वीडियो में कैद हुई हैवानियत, सड़क से गुजरती रही गाड़ियां, बच्ची को उठा ले गया था दरिंदा, जानिए पूरी Backstory


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button