मनोरंजन

मुंबई: अभिनेता मुकेश जे भारती व निर्माता मंजू भारती ने किए 'लालबागचा राजा' के दिव्य दर्शन – Utkal Mail

मुंबई, अमृत विचार। जैसे ही गणपति उत्सव की बात आती है या बप्पा की बात होती है तो दिमाग में पहला नाम लालबागचा राजा का जरूर आता है। आम लोगों से लेकर नामचीन हस्तियों तक बप्पा की पूजा अर्चना का सिलसिला चलता है। इस साल भी लगातार लोग लालबागचा राजा गणपति के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

अभिनेता मुकेश जे भारती व फिल्म निर्माता मंजू भारती भी मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। जहां उन्हें बप्पा के दिव्य दर्शन हुए। लालबाग के राजा गणपति मण्डल ने अभिनेता मुकेश जे भारती व फिल्म निर्माता मंजू भारती को गणपति के चरणों का नारियल देकर उनका स्वागत किया और भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button