भारत

Parliament Sessions: 'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक लोकसभा में पेश, सपा और कांग्रेस ने किया विरोध – Utkal Mail

नई दिल्ली। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से जुड़ा विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पेश हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस विधेयक को सदन के पटल पर रखा है। इस विधेयक को ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024’ नाम दिया गया है। सरकार इस बिल को पेश करने के बाद संसद की संयुक्त समिति (JPC) के पास भेजने की सिफारिश करने जा रही है। बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया था।

सपा और कांग्रेस ने किया विरोध

एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक के विरोध में कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी और समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने दिया भाषण। सपा सांसद  धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जो एक साथ 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव नहीं करा पाए वो पूरे देश में एक साथ चुनाव की बात करते हैं।

खबर अपडेट हो रही है…


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button