भारत

Gujarat by-election: विसावदर सीट से AAP भाजपा, कडी से भाजपा विजयी, कांग्रेस का नहीं खुला खाता – Utkal Mail

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में एक सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एक आम आदमी पार्टी (आप) के खाते में गयी है। चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात की विसावदर सीट पर आप उम्मीदवार इटालिया गोपाल ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार किरिट पटेल को 17554 मतों से हराया। 

इटालिया को 75942 मत पड़े, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 58388 मत मिले। कांग्रेस उम्मीदवार नितिन रणपारिया सिर्फ 5501 मत ही हासिल कर पाये। राज्य की दूसरी विधानसभा सीट कडी (सुरक्षित) पर भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्रकुमार (राजूभाई) दनेश्वर चावड़ा ने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39452 मतों से पराजित किया। 

भाजपा उम्मीदवार को कुल 99742 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी चावड़ा को 60290 मत हासिल हुए। आप उम्मीदवार जगदीशभाई गणपतिभाई चावडा को मात्र 3090 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। गौरतलब है कि देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर 19 जून को मतदान हुआ था, जिसके चुनाव परिणाम आज घोषित किये जा रहे हैं।  

अगर कोई भाजपा को हरा सकता है तो वह है AAP: गढ़वी

गोपाल इटालिया की विसावदर (गुजरात) उपचुनाव में जीत पर गुजरात AAP अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि अगर कोई भाजपा को हरा सकता है तो वह है AAP…AAP 2027 में सरकार बनाने जा रही है, आज नींव रखी गई है।

उन्होंने कहा कि यह विसावदर के लोगों, किसानों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं की जीत है। यह गुजरात के लोगों की जीत है। आपने देखा होगा कि भाजपा यहां लोकप्रिय नहीं है। वह पैसे और ताकत के दम पर लोगों को लुभाने का काम करती है। लेकिन उसने AAP के एक नेता को अपने पाले में कर लिया और पार्टी के नेताओं ने सीट वापस ले ली।

उन्होंने का कि अब यह तय है कि अगर गुजरात में भाजपा को कोई हरा सकता है तो वह कांग्रेस नहीं है। मैं गोपाल इटालिया और पार्टी के हर कार्यकर्ता को बधाई देता हूं। मैं पूरे गुजरात में यह संदेश देना चाहता हूं कि अगर कोई भाजपा को हरा सकता है तो वह AAP है…AAP 2027 में सरकार बनाने जा रही है। आज नींव रखी गई है।

यह भी पढ़ें:-सपा ने 3 बागी विधायकों को पार्टी से किया निष्कासित, राकेश प्रताप सिंह, मनोज पांडेय और अभय सिंह पर एक्शन

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button