Swimming Championship: नए कीर्तिमान गढ़ कृष्ण ने जीते दो स्वर्ण पदक, जानें चैंपियनशिप में कौन-कौन से खिलाड़ियों ने मारी बाजी – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ हॉस्टल के कृष्ण यादव ने राज्य सब जूनियर और जूनियर स्वीमिंग चैंपियनशिप में रविवार को बालक टू ग्रुप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 50 मीटर बटरफ्लाई में 26.45 सेकंड और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 57.63 सेकंड का समय निकालकर नए कीर्तिमान बनाए। दूसरे दिन आठ नए मीट रिकॉर्ड बने।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में चल रही चैंपियनशिप में बालिका ग्रुप टू की 50 मीटर बटरफ्लाई में गौतमबुद्ध नगर की सिदक कौर ने 32.49 सेकंड, बालक ग्रुप वन की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में गौतमबुद्ध नगर के वेदांत चंदा ने 55.61 सेकंड, बालिका ग्रुप वन की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में गौतमबुद्धनगर की शायला ने 1.03.53 मिनट, बालक ग्रुप तीन की 100 मीटर फ्री स्टाइल में बहराइच के अंश प्रताप सिंह ने 1.04.09 मिनट, बालिका ग्रुप थ्री की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में बहराइच की श्रीजा सिंह ने 1.10.15 मिनट और बालिका ग्रुप वन की 200 मीटर बैक स्ट्रोक में झांसी की जिया यादव ने 2.35.43 मिनट के साथ कीर्तिमान रचते हुए स्वर्ण पदक जीते।
800 मीटर फ्रीस्टाइल के परिणाम
800 मीटर फ्रीस्टाइल बालक ग्रुप वन में भदोही के विश्वनाथ आनंद ने स्वर्ण, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के राज चौहान ने रजत और देवरिया के गोलू यादव ने कांस्य पदक जीता। इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में गौतमबुद्ध नगर की डी रविकांत ने स्वर्ण , कुशीनगर की प्रदीक्षा निषाद ने रजत और गौतमबुद्धनगर की गीतिका चौहान ने कांस्य पदक जीता। 800 मीटर फ्रीस्टाइल बालक ग्रुप टू में कुशीनगर के सचिन यादव ने स्वर्ण, भदोही के हरिओम ने रजत और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज प्रिंस यादव ने कांस्य पदक जीता। इसी स्पर्धा के बालिका ग्रुप टू में गाजियाबाद की प्रियदर्शिनी ठाकुर ने स्वर्ण, गौतमबुद्ध नगर की एस वर्मा ने रजत और सान्वी ने कांस्य पदक जीता।
बटरफ्लाई के परिणाम
50 मीटर बटरफ्लाई बालक ग्रुप टू में गौतमबुद्ध नगर के वेदांत चौहान ने स्वर्ण, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के शुभम चौहान ने रजत और कन्नौज के यर्थात सिंह यादव ने कांस्य जीता। इसी स्पर्धा के बालिका ग्रुप वन में गौतमबुद्ध नगर की शायला ने स्वर्ण, उत्सा गंगवार ने रजत और लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल की शीतल निषाद ने कांस्य पदक जीता। 200 मीटर बटरफ्लाई बालक ग्रुप वन में कन्नौज के यर्थात सिंह यादव ने स्वर्ण (कन्नौज), भदोही के विश्वनाथ आनंद ने रजत और अयोध्या के मो. अयान खान ने कांस्य जीता। इसी स्पर्धा के बालिका ग्रुप वन में गौतमबुद्धनगर की उत्सा गंगवार ने स्वर्ण, वामिका कपूर ने रजत और मिर्जापुर की वंदना साहनी ने कांस्य जीता।
ब्रेस्ट स्ट्रोक के परिणाम
50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालिका ग्रुप टू में गाजियाबाद की इरा गौर ने स्वर्ण, गौतमबुद्धनगर की भाविका चौधरी ने रजत व यहीं की एंजनीला ने कांस्य जीता।इसी स्पर्धा के बालक वर्ग में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के हिमांशु सिंह ने स्वर्ण और लखनऊ के शिवेंद्र यादव ने रजत व चैतन्य ने कांस्य जीता। 200 मीटर बैक स्ट्रोक बालक ग्रुप टू में भदोही के शिवकांत निषाद ने स्वर्ण, गौतमबुद्धनगर के अयान विश्नोई ने रजत व स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के कृष्णा कुमार ने कांस्य पदक जीता। इसी स्पर्धा के बालिका ग्रुप वन में मिर्जापुर की रानी निषाद ने स्वर्ण, गाजियाबाद की अर्पिता सिंह ने रजत (गाजियाबाद) और देवरिया की अंतरा सिंह ने कांस्य पदक जीता।
यह भी पढ़ेः बेहतर कानून-व्यवस्था का रोडमैप तैयार करेंगे 21 आईपीएस, DGP ने तय की 10 प्राथमिकताएं, सौंपी जिम्मेदारियां