PM मोदी से लेकर गृहमंत्री ने दी राजनाथ सिंह को उनके 74th जन्मदिन पर बधाई, भारत को आत्मनिर्भर बनाने में उनके योगदान को बताया सराहनीय – Utkal Mail

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। और देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा सशस्त्र बलों को मज़बूत बनाने के उनके प्रयासों की सराहना की।
PM मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुभकामना संदेश पोस्ट किया, “श्री राजनाथ सिंह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। आपने मेहनत और बुद्धिमत्ता से अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हमारे सशस्त्र बलों को मज़बूत बनाने के आपके प्रयास सराहनीय हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।”
गृह मंत्री अमित शाह ने दी जन्मदिन की बधाई
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने साथी रक्षा मंत्री सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और देश की सेना को मज़बूत करने के लिए उनकी सराहना की।
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में आप देश की सैन्य शक्ति को निरंतर सुदृढ़ करने और रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। संगठन से लेकर सरकार तक, आपने सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और सामाजिक जीवन जीने वालों को प्रेरणा दी है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।”
शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा मंत्री सिंह की दीर्घायु की कामना की
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा मंत्री सिंह की दीर्घायु की कामना की।
चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, लोकप्रिय राजनेता, हमारे आदरणीय अग्रज एवं रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर बनी रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों – यही मेरी हार्दिक कामना है।”
ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी को मिला नामीबिया का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति नेटुम्बो नेंडी-नदैतवा के साथ वार्ता में बोले PM ‘अत्यंत गौरव और सम्मान की बात