मनोरंजन

23 दिसंबर को मुंबई में होगा 18 वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का आयोजन  – Utkal Mail


मुंबई। 18 वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का आयोजन 23 दिसंबर को मुंबई में होगा भोजपुरी सिनेमा जगत से जुड़े निर्माता, निर्देशक, कलाकार और टेक्निशियंस को सम्मानित करने का उत्सव एक बार फिर से आने वाला है। वर्ष 2005 में शुरू भोजपुरी फिल्म अवार्ड का कारवां अब अपने 18 वां संस्करण में पहुंचने को तैयार है। 18 वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 की घोषणा कर दी गई है। 

इस बार यह फिल्म अवॉर्ड समारोह 23 दिसंबर 2023 को मुंबई के मलाड स्थित अथर्व ऑडिटोरियम में होगा। इसकी जानकारी भोजपुरी फिल्म अवार्ड के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि 2023 में भोजपुरी सिनेमा के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित जूरी-बेस्ड अवार्ड समारोह, अपने 18 वें साल में प्रवेश किया है। 

फिल्म अवार्ड में उन फिल्मों को शामिल किया जायेगा, जो 01 जनवरी 2022 से लेकर 31 दिसंबर 2022 तक सिनेमा हॉल में रिलीज़ की गयी हैं। अवार्ड समारोह 23 दिसंबर 2023 को शाम 6 बजे से आयोजित होगा, जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारिख 25 नवंबर 2023 है। इस दौरान ज्यूरी द्वारा चुनी फिल्मों की घोषणा दिसंबर के पहले सप्ताह में की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- दीवानगी के सीक्वल में काम करेंगे अजय देवगन! 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button