बिज़नेस

Budget 2024: 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट – Utkal Mail

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। वहीं, 1 फरवरी की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्र सरकार का बजट पेश कर सकती हैं। 

संसद का ये बजट सत्र मोदी सरकार के दूसरा कार्यकाल का आखिरी सत्र होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार इस अंतरिम बजट में महिलाओं और किसानों से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है। इससे पहले बीते साल चार दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था, जोकि तय समय से एक दिन पहले ही समाप्त हो गया था। ये सत्र इसलिए महत्वपूर्ण रहा कि इस दौरान सरकार ने अपराध और न्याय से जुड़े नए बिलों को पास कराया था।

चुनावी साल में पेश होता है दो बार बजट
बता दें कि देश में चुनावी साल में दो बार बजट पेश किया जाता है। पहला चुनाव से पहले और दूसरा चुनाव के बाद नई सरकार गठन होने के पश्चात। पहले वाले बजट को अंतरिम बजट और दूसरे वाले को आम बजट की संज्ञा दी जाती है। इससे पहले अंतरिम बजट साल 2019 में लोकसभा चुनाव से पूर्व पेश किया गया था। 

 ये भी पढ़ें- PM मोदी कल महाराष्ट्र में युवा महोत्सव और सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है खास? 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button