ढोल बजाओ… बजाओ नगाड़े, कासगंज के सागर ने राम का भजन गाकर मचाई धूम – Utkal Mail

कासगंज, अमृत विचार: पूरा हो गया है निर्माण रामलाल के मंदिर का, जाग उठा है अब हर हिंदू हर हिंदू के अंदर का। अरे ढोल बजाओ नगाड़े आओ चले श्री राम के द्वारे.. नगरी अयोध्या है जिसका नाम, जय श्री राम बोलो जय श्री राम।
यह गीत कासगंज के गायक सागर ने प्रस्तुत किया है। इसमें म्यूजिक रिकी सिंह का है। कासगंज के गायक और संगीतकार के इस भजन ने पहले दिन ही धूम मचा दी है। तमाम लोग इसे पसंद कर रहे हैं। कासगंज में ही नहीं बल्कि मथुरा के भी लोगों ने इस भजन को शेयर किया है। सागर के परिवार में खुशियां हैं और परिजन गीत पर थिरक रहे हैं।
कासगंज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। शहर के मोहल्ला जय जय राम गली अट्टा वाली निवासी अजय धूपर के बेटे सागर धूपर को बचपन से ही संगीत का शौक रहा है। वे और भी कई अच्छी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। अब जब राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है उससे पहले सागर ने एक गीत गाकर धूम मचा दी है। यूट्यूब पर यह गीत जमकर सुना जा रहा है।
मंगलवार को क्या गीत रिलीज हुआ है। पंजाब में इसकी शूटिंग की गई है। इसमें चलचित्र सहित प्रस्तुति दी गई है, जो जीत की लोकप्रियता और भी बढ़ा रही है। गीत सुनकर लोग भक्ति के वातावरण में डूबे हुए हैं। इधर सागर के परिवार में खुशियां छाई हुई है। पूरे परिवार के लोग सागर की सफलता पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं सागर को बधाइयां देने वालों का सोशल मीडिया पर ताता लगा हुआ है। सागर ने बताया कि गीत काफी समय से तैयार कर रहे थे और अब से रिलीज किया है।
हमारे कासगंज की प्रतिभा पूरे देश में फैली है
दद्दा पब्लिक स्कूल के संचालक एवं पर्यावरण प्रेमी डॉ. मनोज शर्मा ने सागर की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि हमारे कासगंज की प्रतिमा पूरे देश भर में फैली है। ऐसी प्रतिभाओं को मुकाम मिल रहा है, जिससे कासगंज का नाम गौरवान्वित हो रहा है। हमें सागर की सफलता पर गौरव महसूस हो रहा है।
यह भी पढ़ें- कासगंज: बहन को मुहल्ले में कर रहा था बदनाम, इसलिए बच्चा ने कर दी बालक की हत्या, गिरफ्तार