मनोरंजन

'टाइम 100 AI' लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने अनिल कपूर, जाहिर की खुशी  – Utkal Mail

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अनिल कपूर टाइम 100 एआई की लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गये हैं। टाइम मैगजीन ने एआई के क्षेत्र में प्रभाव डालने वाले 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसमें अनिल कपूर का नाम भी शामिल है। अनिल कपूर पहले अभिनेता हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं। 

 

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी खुशी जाहिर की है। इस पोस्ट के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, अपार कृतज्ञता और विनम्र दिल से मैं खुद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को आकार देने वाले दूरदर्शी लोगों में पाता हूं। टाइम द्वारा यह मान्यता सिर्फ सम्मान ही नहीं है, बल्कि इनोवेशन और क्रिएटिविटी की राह पर चिंतन का पल है। इस कोशिश को मान्यता देने के लिए टाइम का धन्यवाद।

ये भी पढे़ं : ‘टाइम’ पत्रिका की AI 2024 लिस्ट जारी, अश्विनी वैष्णव-अनिल कपूर तक…कई भारतीय हैं शामिल

 

 




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button