मनोरंजन
सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज हुआ केस – Utkal Mail

मुंबई। सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। शाहरुख को धमकी मिलने के बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो रायपुर का निकला, जिसके बाद पुलिस की टीम रायपुर रवाना हो गई। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
जानाकरी के अनुसार, रायपुर के फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था। ये फोन शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के ऑफिस में आया था जिसके बाद हडकंप मच गया। वहीं आनन फानन में किंग खान को जान से मारने की धमकी भरे कॉल आने की शिकायत पुलिस में की गई जिसके बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें : Actor अल्लू अर्जुन को मिली बड़ी राहत, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला High Court से खारिज