मनोरंजन

Singham Again : 'सिंघम अगेन' ने पहले सप्ताह कमाएं 170 करोड़ से अधिक, दीवाली पर रिलीज हुई थी फिल्म – Utkal Mail

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 170 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन, सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सिंघम अगेन दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुई है।

सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर,टाइगर श्रॉफ,अक्षय कुमार,रणवीर सिंह, रवि किशन और जैकी श्राफ की अहम भूमिका है। सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ ने भारत में ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़ चौथे दिन 18 करोड़,पांचवे दिन 14 करोड़ , छठे दिन 10.5 करोड़ और सातवें दिन 8.66 करोड़ रुपए की अनुमानित कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में सात दिनों में भारत में 172 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। उम्मीद है कि सिंघम अगेन जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी। 

ये भी पढ़ें : ‘नाम है हिंदुस्तानी, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा’, किंग खान को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button