मनोरंजन
एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती – Utkal Mail

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। घर में घुसे चोर ने सैफ अली खान पर रात के 2 बजे धारदार हथियार से हमला किया। उनके शरीर पर 2-3 बार वार किया गया है। एक्टर को फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला किसने किया और क्यों इसका पता पुलिस लगा रही है।