सैफ के हमलावर ने कबूला अपना गुनाह, पहचान छिपाने के लिए बदल लिया था हुलिया…हमले में इस्तेमाल चाकू का तीसरा टुकड़ा भी मिला – Utkal Mail

मुंबई। सैफ अली खान पर अटैक मामले में बड़ा अपडेट आया है। आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को उसने बताया कि वह सिर्फ चोरी करने के मकसद से घर में घुसा था। मोहम्मद शरीफुल इस्लाम बांग्लादेश से है।
पुलिस ने कुछ दिन पहले ही आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने सैफ के घर पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया था। सैफ पर जिस चाकू से हमला किया गया था पुलिस ने उसका तीसरा टुकड़ा भी बरामद कर लिया है। आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने बांद्रा लेक के पास चाकू का ये टुकड़ा फेंका था। पूछताछ में पुलिस को इस बारे में पता चला था ,जिसके बाद से पुलिस की टीम उस इलाके में गई और करीब डेढ़ घंटे की छानबीन के बाद पुलिस के हाथ वो टुकड़ा लगा। अब पुलिस इस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहम्मद शरीफुल वर्ली कोलीवाड़ा में एक सैलून में बाल कटवाने गया था। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने बाल कटवा लिए थे और अपना हुलिया भी बदल लिया था। दरअसल, सैफ पर हमला करने के बाद आरोपी सोसायटी के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।
मोहम्मद शरीफुल के पिता का नाम मोहम्मद रूहुल आमीन है। मोहम्मद रूहुलने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद अप्रैल 2024 में काम की तलाश में भारत गया था। वो घर का अकेला कमाने वाला सदस्य है और हर महीने घर पर पैसे भेजता था। उन्होंने बताया कि भारत जाने से पहले शरीफुल बांग्लादेश में बाइक टैक्सी चलाता था। उनका बेटा कोई दस्तावेज लेकर इंडिया नहीं आया था। वहीं मुंबई पुलिस को आरोपी का बांग्लादेश का ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे दस्तावेज भी मिले हैं।
ये भी पढ़ें : बोमन ईरानी के निर्देशन में बनीं पहली फिल्म ‘The Mehta Boys’ का 7 फरवरी को होगा प्रीमियर, बोले-बेहद उत्साहित हूं