ऐशबाग रामलीला मैदान में 17वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक का आयोजन, 540 लीटर गंगाजल और 3 कुंतल दूध से किया शिव का अभिषेक – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचार: शिव सेवा परिवार की ओर से गुरुवार को ऐशबाग रामलीला मैदान में 17वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें 27 चौकियों पर शिव परिवार के साथ 55 सौ रुद्र विराजमान कर पूजा की। अभिषेक के लिए ऋषिकेश से 540 लीटर गंगाजल एवं 3 कुंटल गाय का दूध मंगाया गया। आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि प्रमुख आचार्य गिरजा शंकर दीक्षित, शिव शंकर पाण्डेय एवं डॉ. योगेश व्यास तथा पांच सहयोगी आचार्यों के साथ शिव परिवार का षोडशोपचार पूजन कराया गया।
जिसमें पाद्य अर्घ्य आचमन स्नान, सुगंधित जल स्नान, वस्त्र, जनेऊ, चंदन, अक्षत मिश्रित अनाज, गुलाल, बेल पत्र, फूल, धूप दीप, नैवेद्य पान, सुपाड़ी, ऋतु फल, दक्षिणा, स्तुति आरती पुष्पांजलि तथा विसर्जन किया गया। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रामलीला मैदान में ही गड्ढा खोद कर मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
हरीशचन्द्र अग्रवाल, अमरनाथ मिश्रा, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अरविंद तिवारी, सुधीर गुप्ता, मनमोहन, लोकेश अग्रवाल, सूर्य प्रकाश शुक्ला, शिवम बंसल, विनोद अग्रवाल, उत्कर्ष त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, सतीश चंद्र मिश्रा, दीपक बाजपेई, सुनील शुक्ला, नीरज मिश्रा, मयंक मनोचा, वर्षा शर्मा, उज्जवल शुक्ला, अनुज अग्रवाल, संजय सोनकर, सत्यकाम मिश्रा, अर्चना, सनी लालवानी, आशा रानी निगम, प्रीति निगम, देवेश और संजय श्रीवास्तव आदि ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की।
बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए युवक को पीटा
अमृत विचार, काकोरी: बुद्धेश्वर मंदिर में पूजा करने गए युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा। ठाकुरगंज के कैंपवेल रोड निवासी बीए छात्र कृष्णा राजपूत अपने मित्रों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए गया था। सीता कुंड के पास बने महादेव की प्रतिमा के पास आर्यन राजपूत साथियों के साथ पहुंचा। आरोपियों ने रास्ता रोक लिया और फिर पिटाई करने के बाद नाले में फेंक दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पारा थाने में शिकायत की है।
ये भी पढ़े : अमरनाथ यात्रा : हरियाली अमावस्या पर शंकराचार्य मंदिर में ले जाई गई पवित्र छड़ी मुबारक, विशेष पूजा-अर्चना का है खास महत्व