Nag Panchami 2025: कल मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व – Utkal Mail

अमृत विचार, लखनऊ: इस वर्ष नाग पंचमी 29 जुलाई को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार ये त्योहार सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि पंचमी 28 को रात 11:24 बजे से 30 को सुबह 12:46 बजे तक है। इस दिन शिव योग, रवि योग और लक्ष्मी योग जैसे तीन अत्यंत शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जिससे इस वर्ष की नाग पंचमी विशेष रूप से फलदायी मानी जा रही है।
नाग पंचमी की पूजा विधि
बता दें कि नाग पंचमी के अवसर पर सुबह उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करते है इसके बाद गाय के गोबर से नाग का आकार बनाया जाता है नाग देवता का स्मरण किया जाता है। और इस दिन बहुत से लोग व्रत भी रखते है। पूजा के लिए मेवा, अबीर, मेहंदी, दूध और फूल समेत मेवा चढ़ाया जाता है। और नाग देवता को इस दिन दूध चढ़ाकर उनकी पूजा करते हैं। नाग देवता के मंत्रो का जप करते हैं।
ये भी पढ़े : Shri Budha Amarnath Yatra 2025: श्री बूढ़ा अमरनाथ के पहले जत्थे को मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पूरे देश से 1000 से अधिक तीर्थयात्री करेंगे दर्शन