खेल

दिल्ली से पदक लाने को दिल्ली रवाना हुए फिन स्विमिंग के खिलाड़ी, राष्ट्रीय फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचार: दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय फिन स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को यूपी की 46 सदस्यीय टीम रवाना हो गई। टीम में 26 पुरुष और 20 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। टीम की रवानगी से पूर्व केडी सिंह बाबू स्टेडियम में विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन) ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही खिलाड़ियों को किट वितरित की।

उन्होंने कहा कि पिछली बार हुई चैंपियनशिप खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी खिलाड़ियों ने तैयारी की है और वे पदक के साथ ही लौटेंगे।

उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने टीम की घोषणा की। इस चैंपियनशिप में चयनित उत्तर प्रदेश टीम में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, सैफई, गोरखपुर से है। पिछली तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अब तक 34 पदक अपने नाम कर चुके है। समारोह में जेएसबी हुंडई के निदेशक पंकज वर्मा, उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष रचना सिंह व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा मिश्रा, राष्ट्रीय खिलाड़ी सतीश यादव, अतुल त्रिपाठी, राष्ट्रीय खिलाड़ी रामदेव यादव, संजय सिंह, हरीश गुप्ता, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की फिन स्वीमिंग टीम
पुरुष : अर्जुन तिवारी, कमल कुमार साहनी, सत्यम साहनी, आरव यादव, जोगेंद्र प्रसाद, विनय बोस, कृष्णा यादव, निखिल मिश्रा, पीयूष कनौजिया, अभिषेक कुमार कनौजिया, सतीश कुमार यादव, आयुष चौहान, आर्यन चौहान, संचित पाण्डेय, कृष्णा चौहान, प्रिंस चौहान, अभिषेक चौहान, रोहन चौहान, अजय चौहान, अजय साहनी, रोहित कुमार बिंद, अमर अवस्थी, अंश खुराना, धीरेंद्र यादव, अनुकल्प जायसवाल, गौरव सेन गुप्ता। पुरुष टीम

कोच : जोगेंद्र प्रसाद निषाद, पुरुष टीम मैनेजर : अभिषेक पाण्डेय

महिला : अस्मी संदीप गर्ग, वनीशा साहू, वान्या साहू, अंजली, वंदना साहनी, दिव्यानी निषाद, पीहू चौहान, आलिया निषाद, अदिति सिंह, नैंसी पटेल, मासूमा फातिमा, लावण्या ढाकरे, ओजल सिंह, शिमाया सिंह, ऐश्वर्या रस्तोगी, परी तिवारी, सांची तिवारी, रूपाली गुप्ता, मुस्कान पटेल, गायत्री। महिला टीम कोच कम मैनेजर : रूपा चौरसिया यादव

यह भी पढ़ेः 57 वर्ष की हुई जूही चावलाः भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं JUHI, अम्मा नाम से इंडस्ट्री में हैं फेमस


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button