विदेश

अमेरिकी राष्ट्रीय चिड़ियाघर बम की धमकी, खाली कराया गया Zoo … जांच जारी – Utkal Mail


वाशिंगटन। वाशिंगटन स्थित अमेरिकी राष्ट्रीय चिड़ियाघर को बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को खाली कराया गया, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। यह जानकारी चिड़ियाघर के अधिकारियों ने दी।

 चिड़ियाघर ने एक बयान में कहा कि बम की धमकी मिलने के बाद चिड़ियाघर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसे पुन: खोलने की अनुमति प्राप्त होने के बाद उसकी जानकारी को पोस्ट किया जाएगा।

अन्य सभी स्मिथसोनियन संग्रहालय खुले हैं। सावधानी के तौर पर, कर्मचारियों और आगंतुकों को बाहर निकाल लिया गया है और मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग इसकी जांच कर रहा है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने कहा कि चिड़ियाघर को एहतियात के रूप में खाली करा लिया गया है और उसकी टीम खतरे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:- चीन में रिहायशी इमारत में लगी आग, छह लोगों की मौत… दुर्घटना की जांच जारी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button