भारत

अनिल टाइगर हत्या मामले को लेकर झारखंड विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, धरने पर बैठे भाजपा विधायक – Utkal Mail

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन आज सदन में भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या का मामला को लेकर जोरदार हंगामा हुआ जिसके कारण सभा की कार्यवाही 12बजकर 55 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायक ने राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर धरने पर बैठ गये।

सभी विपक्ष के विधायक कानून व्यवस्था को ठीक करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के सदन में आसन ग्रहण करते ही भाजपा के सी पी सिंह ने अनिल टाइगर के हत्या का मामला उठाया। राज्य के नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि क्या कारण है कि हजारीबाग आज एपिक सेंटर बना हुआ है। 

उन्होंने कहा कुछ लोग कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हत्या की घटना दुखद है। इसी दौरान भाजपा के सदस्य सदन के बीच में आ गए और हंगामा करने लगे। बाद में सत्ता पक्ष के कई मंत्री और विधायक सदन के बीच में आकर भाजपा के खिलाफ बोलने लगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री महतो ने सदन को व्यवस्थित करने का हर संभव प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12बजकर 55 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी।  

यह भी पढ़ें:-UP: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की जनसभा में बिजली गुल, उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता निलंबित


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button