Budget 2024 Live: संसद भवन पहुंचीं निर्मला सीतारमण, थोड़ी देर में पेश होगा बजट – Utkal Mail

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना लगातार सातवां बजट पेश करके इतिहास रचने जा रही हैं। इस तरह वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। हालांकि, सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड अब भी देसाई के नाम ही है। बीते सोमवार से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो चुका है। आज मंगलवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 का पहला आम बजट पेश करने जा रही हैं। पूरे देश की निगाहें इस बजट और इसमें होने वाली घोषणाओं पर टिकी हुईं हैं।
सीतारमण अगले महीने 65 वर्ष की हो जाएंगी। उन्हें 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था। इसी साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। तब से सीतारमण ने इस साल फरवरी में एक अंतरिम सहित लगातार छह बजट पेश किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट उनका लगातार सातवां बजट होगा। वह देसाई के रिकॉर्ड से आगे निकल जाएंगी, जिन्होंने 1959 से 1964 के बीच लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था।
10: 32 AM- राष्ट्रपति ने ट्वीट कर वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दीं
Union Minister of Finance and Corporate Affairs Smt Nirmala Sitharaman along with Minister of State for Finance Shri Pankaj Chaudhary and senior officials of the Ministry of Finance called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan before presenting the Union Budget. The… pic.twitter.com/y386kgOyUG
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 23, 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर कहा,’केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने केंद्रीय वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दीं।’
10: 18 AM- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मुंह मीठा कराया!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने के लिए अपनी टीम के साथ संसद पहुंच गई हैं। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीतारमण का मुंह मीठा कराया। इसके बाद वित्त राज्य मंत्री के साथ निर्मला सीतारमण संसद भवन के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति भवन से पहले निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय भी पहुंची थीं। बता दें कि दोपहर 11 बजे वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी।
9:40 AM- राष्ट्रपति भवन पहुंचीं निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने साथ रेड टैबलेट लेकर राष्ट्रपति भवन पहुंच गई हैं। उनके साथ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी हैं। बता दें कि वित्त मंत्री आज टैबलेट से संसद में मोदी सरकार 3.0 का पेपरलेस बजट प्रस्तुत करने वाली हैं।
8:40 AM- निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच चुकी हैं। वह कुछ देर पहले ही घर से वित्त मंत्रालय के लिए घर से निकली थीं। बता दें कि वित्त मंत्री ही आज संसद में मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश करेंगी। उनसे पहले वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी वित्त मंत्रालय पहुंच चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Budget 2024: दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का बजट, इन प्रमुख आंकड़ों पर रहेगी नजर



