भारत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को किया ढेर – Utkal Mail

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। 

अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को गंगालूर में माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन के सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के दल को माओवादी विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया। 

अधिकारियों के अनुसार, माओवादियों ने शनिवार सुबह 8.30 बजे सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में आठ माओवादी मारे गए। अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है।  

यह भी पढ़ें:-बहराइच: भाजपा सभासद से मांगी 50 लाख की रंगदारी, दो के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button