भारत

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता के साथ आज प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा भी लेंगे शपथ, ये छह विधायक बनेंगे मंत्री – Utkal Mail

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नई सरकार में प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा समेत छह कैबिनेट मंत्री होंगे और इन्हें भी आज ही रामलीला मैदान में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रवेश वर्मा ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने नामित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सलाह पर भाजपा विधायकों प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त किया है।

ये नए मंत्री मुख्यमंत्री पद के लिए चुनी गईं गुप्ता के साथ रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में बृहस्पतिवार को शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।  

यह भी पढ़ें:-Delhi CM Oath Ceremony: मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button