भारत

इकनॉमी: जापान को पीछे छोड़ भारत ने पाया खास मुकाम,अब जर्मनी की बारी – Utkal Mail

नई दिल्ली। भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। भारत अब आधिकारिक तौर पर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। नीति आयोग के सीईओ बीवी आर सुब्रमण्यम ने कहा है कि अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से अर्थव्यवस्था के मामले में आगे हैं, लेकिन कुछ ही सालों में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।

उन्होंने यह बात इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के आंकड़ों के आधार पर शनिवार को नीति आयोग शासी परिषद की 10वीं बैठक के बाद मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि भारत में आर्थिक माहौल अनुकूल है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई नीति आयोग की शासी परिषद की दसवीं बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने प्रधानमंत्री मोदी का सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए सफल अभियान ऑपरेशन सिंदूर के लिए आभार माना और बधाई दी। आधिकारिक जानकारी में डॉ. यादव ने बताया कि देश की सशस्त्र सेना ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से त्वरित गति से दुश्मन को घर में घुसकर मारने का बहुत बड़ा पराक्रम प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ग्यारहवें नंबर की अर्थव्यवस्था से आज चौथे स्थान पर आ गया है और वर्ष 2047 तक यह शीर्ष अर्थव्यवस्था बनेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मध्यप्रदेश 2 ट्रिलियन डॉलर का योगदान देगा। विकसित भारत और समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने के उद्देश्य से युवा, किसान, गरीब और महिला कल्याण से संबंधित विभागवार लक्ष्य और समयबद्ध योजना बनाई है। डॉ. यादव ने बताया कि बैठक में भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सुखद और स्वस्थ वातावरण में अपने रोडमैप, शिक्षा, चिकित्सा, आदि सेक्टरों की योजनाओं तथा नवाचारों का प्रस्तुतिकरण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की शासी परिषद की दसवीं बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का अब तक का सर्वाधिक प्रतिनिधित्व रहा, जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और नीति आयोग बधाई के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें: UP: गाजियाबाद में हादसा, ACP कार्यालय की छत गिरी, मलबे में दबने से सब-इंस्पेक्टर की मौत


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button