आज का राशिफल। 22 सितंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। दांपत्य जीवन में कुछ विघ्नता रहेगी। प्रियजनों का व्यवहार आपको दु:ख पहुंचा सकता है। जूनियर्स के साथ आपको अपने संबंध खराब नहीं करना चाहिए।
वृष
आज रिलेशनशिप को लेकर समस्या दूर होगी। हर कार्य में परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जॉब में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। अपने पार्टनर को पर्याप्त समय देंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा का आनंद लेंगे।
मिथुन
आज ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। मनचाहा काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। इसीलिए आप आराम भी करने का विचार बनाएंगे। रचनात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी।
कर्क
आज मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है। समय का दुरुपयोग करने के कारण बॉस आपसे नाराज होंगे। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। कमीशन संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा।
सिंह
आज आपके व्यक्तित्व में कुछ बदलाव आ सकते हैं। अपने शौक को पूरा करने में तत्पर रहेंगे। पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पीठ में जकड़न और दर्द हो सकता है।
कन्या
आज कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। आपकी लीडरशिप योग्यता की प्रशंसा होगी। जॉब में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा।
तुला
आज मानसिक तनाव में कमी आएगी। किसी जरूरी काम को निपटाने का दबाव रहेगा। करियर में उच्च पद प्राप्त होगा। सोच-समझकर ही गंभीर मुद्दों पर प्रतिक्रिया दें। कला जगत से जुड़े लोगों की प्रशंसा होगी।
वृश्चिक
आज परेशानियों का हल ढूंढने में लगे रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कन्फ़्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
धनु
आज आपको बुरे सपने परेशान कर सकते हैं। आपको अति स्पष्टवादी होने से बचना चाहिए। आप दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। बजट का ध्यान रखकर ही कोई काम करें। परिवार का माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा।
मकर
आज बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अनुशासन को काफी महत्व देंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनाए रखें। प्रेमी जन से अपने मन के मनोभावों को व्यक्त कर सकते हैं। संतान की उन्नति से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ
आज सकारात्मक रवैया अपनाने के कारण आपके सभी काम समय पर हो जाएंगे। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ आपका तालमेल शानदार रहेगा।
मीन
आज बॉस पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कानूनी मामले उलझने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के दौरान कठिनाइयां आएंगी। रिश्तेदारों की बातें आपको बुरी लग सकती हैं। बिना जांच-परख के किसी से मित्रता न करें।