मनोरंजन

VIDEO : अंजना सिंह और संचिता बनर्जी की फिल्म 'देवरानी जेठानी 2' का ट्रेलर रिलीज  – Utkal Mail


मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अंजना सिंह और संचिता बनर्जी की आने वाली फिल्म देवरानी जेठानी 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। निर्माता प्रदीप सिंह की आने वाली फिल्म देवरानी जेठानी 2 में लीड अभिनेत्री अंजना सिंह और संचिता बनर्जी है।इस फिल्म को अजय कुमार झा ने निर्देशित किया है। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह के साथ अपूर्व मेड़तिया, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह है। फिल्म देवरानी जेठानी 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

प्रदीप सिंह का कहना है कि यह तो महज ट्रेलर है, पूरी पिक्चर जब रिलीज होगी, तो दर्शकों को मनोरंजन का पूरा डोज मिलेगा। इंटर10 टेलीविजन प्रा. लिमिटेड प्रेजेंट एव वर्ल्डवाइड फिल्म्स प्रोडक्शन प्रेजें फिल्म देवरानी जेठानी 2 अयोध्या निवास की कहानी है, जिसमें दो भाई रहते हैं और एक की शादी गांव की लड़की से होती है। जबकि दूसरे की शादी शहर की लड़की से होती है। फिर शुरू होता है कलह और हो जाता है घर का बंटवारा।इस दौरान देवरानी और जेठानी के बीच की नोक झोंक के बीच आता है ट्विस्ट, जो फिल्म को एक रोचक मोड़ देता है।

 

फिल्म देवरानी जेठानी 2 के संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव,मुन्ना दुबे एवं शेखर मधुर हैं। छायांकन मनोज सिंह ने किया है। संकलन गुर्जन्ट सिंह ने किया है। नृत्य कानू मुखर्जी का है। कला नाजिर सेख और मारधाड़ श्रवण कुमार का है। कार्यकारी निर्माता कमल यादव हैं।इस फिल्म में अंजना सिंह, संचिता बनर्जी,गौरव झा, देव सिंह, ललित उपाध्याय और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें : सिनेमाघरों में रिलीज हुई Tiger 3, शाहरुख-ऋतिक के कैमियो ने जीता ऑडियंस का दिल, सलमान के एक्शन सीन ने किया इंप्रेस


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button