खेल

ICC World Cup 2023 : श्रीलंका का पूरा क्रिकेट बोर्ड सस्पेंड, खराब प्रदर्शन के चलते खेल मंत्री ने लिया एक्शन – Utkal Mail


नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए श्रीलंका सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। श्रीलंका सरकार ने अपने देश के पूरे क्रिकेट बोर्ड को सस्पेंड कर दिया है। श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने खुद सोमवार को इसकी जानकारी दी है। श्रीलंका को भारत ने पिछले मैच में 302 रनों के बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद देश में खिलाड़ियों प्रदर्शन को लेकर काफी आलोचना हो रही थी। 

आपको बता दें कि भारत से मिली हार के बाद रणसिंघे द्वारा शम्मी सिल्वा के नेतृत्व वाले एसएलसी से इस्तीफा देने के आह्वान के बाद यह कार्रवाई की गई। हार के बाद से सिल्वा प्रशासन के इस्तीफे की मांग को लेकर एसएलसी परिसर के सामने प्रदर्शन भी किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक अंतरिम सात सदस्यीय समिति नियुक्त की। इसके अलावा खेल मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि, समिति की नियुक्ति रणसिंघे द्वारा 1973 के खेल कानून संख्या 25 के तहत की गई है।

ये भी पढ़ें : IND vs SA : ’49 या 50, घी थाली में ही गिर रहा है..नजर मत लगाना’, किंग कोहली के शतक पर बोले रवींद्र जडेजा


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button