भारत

एमसीएल जागृति महिला मंडल द्वारा वाटर कूलर कम प्यूरीफायर किरबा गॉंव  को प्रदान

सम्‍बलपुर, दि 18.11.2022 :  दि 17.11;2022 को जागृति महिला मंडल की अध्‍यक्षा श्रीमती पद्मजा सिंह ने उपाध्यक्षा  श्रीमती रश्मि बेहुरा की उपस्थिति में एमसीएल निकटस्‍थ किरबा गॉंव में वाटरकूलर कम प्‍यूरीफायर का उदघाटन किया ।  इसके अतिरिक्‍त जागृति महिला मंडल की सचिव श्रीमती बिनीता सिंह एवं संयुक्‍त सचिव श्रीमती अलका मेहरा एवं अन्‍य कार्यकत्‍ताओं तथा सदस्‍याओं भी उपस्थित थे ।

आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ तो शिक्षा के अभाव और कुछ सुविधा के अभाव में शुद्ध पीने के पानी से वंचित रह जाते हैं और वे  बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।इन्ही कारणों को मद्देनजर रखते हुए जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा सहृदय आदरणीया श्रीमती पद्मजा सिंह एवं उपाधयक्षाओं  श्रीमती सरिता पटेल और श्रीमती  रश्मि बेहुरा ने किरबा गांव को एक वाटरकूलर कम प्‍यूरीफायर प्रदान करने का निर्णय लिया।

यह आनेवाले भीषण गर्मी में शीतल पेयजल के रूप में आमजन को राहत देने का काम करेगा। इससे गर्मी के मौसम में गॉव के लोगों एवं सड़क पर चलने वाले राहगीरों को शुद्ध आरओ से ठंडा पेयजल पीने का लाभ मिलेगा।

किरबा ग्रामीणों में प्रसन्नता का माहौल था।खास कर महिलाएं बहुत खुश दिखाई दीं कि अब उन्हें आसानी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध मिलेगा ।

मंडल की अध्‍यक्षा श्रीमती पद्मजा सिंह ने जानकारी दी है कि इसके पहले बुर्ला के अन्य क्षेत्रों में भी वाटर कूलर कम प्‍यूरीफायर की स्थापना की गई है जो जागृति विहार एवं आनन्‍द विहार चौक में भी लगाया गया है ।

utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button