विदेश

पाकिस्तान: दो सैन्य अभियानों में एक आतंकवादी मारा गया, एक सैनिक की मौत – Utkal Mail


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में दो सैन्य अभियानों में कम से कम एक आतंकवादी कमांडर मारा गया तथा एक सैनिक की मृत्यु हो गयी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शुक्रवार की रात बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों गुरुवार रात प्रांत में दो अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादी समूहों से मुठभेड़ हुई। 

आईएसपीआर ने कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर मर्दन जिले के कटलांग क्षेत्र में अभियान चलाया और इस दौरान फैसल नामक आतंकवादी मारा गया। सेना ने कहा कि मारा गया आतंकवादी कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा वांछित था। 

वहीं, एक अन्य अभियान ने देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र पाराचिनार में आतंकवादियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक की मृत्यु हो गयी। इससे पहले दिन में, सेना ने कहा कि देश के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी में कम से कम चार सैनिकों की मृत्यु हो गयी थी तथा तीन आतंकवादी मारे गए थे। 

ये भी पढे़ं- नागोर्नो-काराबाख की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी ने किया पलायन, जानें मामला

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button