भारत

‘तेजी से विकास कर रहा भारत ; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु – Utkal Mail


संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एनडीए सरकार के गठन के बाद अपना पहला अभिभाषण दे रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि ये लोकसभा भारत की नई ऊंचाई की गाथा लिखेगी।

इस बीच इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजे जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन का बहिष्कार करने का एलान किया है।

आज राज्यसभा की कार्यवाही भी शुरू होने वाली है। वहीं विपक्ष के कुछ नेता दूसरी ओर सदन से सेंगोल को हटाने की मांग कर रहे हैं।

दुनिया को समाधान देने वाला देश बना भारतः मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज का भारत दुनिया को समस्या नहीं, बल्कि उसका समाधान देने वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि चाहे ग्लोबन वार्मिंग हो या दूसरे देशों में युद्ध भारत समाधान ही देता रहा है।

 भारत के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में हुआ काफी सुधार

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन हो या सड़कें सभी क्षेत्र में काम हुआ है।

नॉर्थ ईस्ट में हर क्षेत्र में हो रहा काम

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सरकार नॉर्थ ईस्ट में शांति के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है और हर क्षेत्र में हो काम रहो है।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button