मनोरंजन

Jawan Movie : बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान ने मचाया 'गदर', फिल्म 'जवान' बड़े रिकॉर्ड की ओर – Utkal Mail


मुंबई। ‘जवान’ सिनेमाघरों में पहले ही दिन तूफान साबित हो रही है। फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग हुई थी और अब जवान की ओपनिंग डे की कमाई के अर्ली ट्रेंड्स भी आने लगे हैं, जिसके मुताबिक शाहरुख खान की इस फिल्म ने पहले ही दिन बंपर कमाई कर ली है।   रिपोर्ट के मुताबिक जवान ने सभी भाषाओं में 75 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जवान 100 करोड़ के क्लब मं एंट्री कर चुकी है। फिल्म ने करीब 120 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि ये अभी अर्ली ट्रेंड्स हैं ऑफिशियल नंबर्स आने पर ये आंकड़ा बदल सकता है। 

पठान का तोड़ा रिकॉर्ड
शाहरुख खान ने अपनी ही फिल्म पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। पठान ने पहले दिन 57 करोड़ का बिजनेस हासिल किया था, लेकिन जवान ने 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

जवान कईं भाषाओं में हुई है रिलीज
बता दें कि जवान हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ हुई है। जवान में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू और रिद्धि डोगरा ने भी अहम रोल प्ले किया है। यह एटली द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है.फिल्म में शाहरुख पहली बार अलग-अगल अवतार में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें : VIDEO : शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ का ट्रेलर रिलीज, सिनेमाघरों में इस दिन देगी दस्तक

 




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button