भारत

Pahalgam Terror Attack : पांच पाकिस्तान भेजे गये, तीन नागरिकों को नोटिस, एलआईयू की टीम लगातार कर रही निगरानी – Utkal Mail

Notice to three Pakistani citizens : कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद लखनऊ पुलिस ने पाकिस्तान के नागरिकों की सूची तैयार की। इसमें आठ नागरिकों की पुष्टि हुई। सीमित अवधि के वीजा पर रह रहे आठ नागरिकों तत्काल देश छोड़ने की नोटिस दी गई है। इनमें पांच ने शुक्रवार को देश छोड़ दिया। जबकि बचे हुए तीन नागरिकों के कागज में कुछ दिक्कत होने के कारण नोटिस देकर जल्द देश छोड़ने को कहा गया है।

एलआईयू की टीम ने राजधानी के अलगअलग इलाकों में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश की। सभी का डाटा निकाला। आठ ऐसे जलोग मिले जो सीमित अवधि (टूरिस्ट चिकित्सकीय सेवा) पर रह रहे हैं। स्थानीय पुलिस की मदद से उनकी तलाश की। सभी को देश छोड़ने की नोटिस दी। साथ निर्देश दिया कि तत्काल देश छोड़कर पाकिस्तान वापस चले जाएं। पांच लोगों ने तुरंत निकल गये। वहीं, तीन लोगों के वीजा में दिक्कत होने का हवाला देकर समय मांगा। लेकिन पुलिस टीम ने उनको कागज सही कराकर जल्द देश छोड़ने को कहा। साथ ही लंबी अवधि के वीजा पर लखनऊ में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक लंबी अवधि वीजा वाले हिंदुमुस्लिम भी मौजूद हैं। निर्देश मिलते ही उनको भी वापस लौटने के लिए कहा जाएगा। फिलहाल सीमित अवधि वाले तीन लोगों के साथ पुलिस कर्मी मौजूद हैं। उनके देश छोड़ने के बाद संबंधित पुलिसकर्मी नोट कराएगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फॉरेन रजिस्ट्रेशन रीजनल ऑफिस (एफआरआरओ) से भी एलआईयू और पुलिस संपर्क कर रही है। उनसे भी जानकारी हासिल की जा रही है कि कोई और पाकिस्तानी नागरिक लखनऊ में तो नहीं है। आशंका है कि कुछ ने एफआरआरओ में सूचना देने के बाद स्थानीय पुलिस से रहने की बात छिपाई है। हालांकि अभी तक की जांच में ऐसा कोई नागरिक नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:- Attempted self-immolation : विधानभवन के पास टैक्सी चालक ने आत्मदाह का किया प्रयास


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button