भारत

फर्जी दस्तावेज बनवाकर पाकिस्तानी वीजा हासिल करने के आरोप में ठाणे की एक महिला गिरफ्तार – Utkal Mail

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने 24 वर्षीय महिला को जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्जी वीजा हासिल कर पड़ोसी देश पाकिस्तान की यात्रा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सनम खान उर्फ ​​नगमा नूर मकसूद को वर्तक नगर पुलिस ने तीन दिन की पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। 

अधिकारी ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, खान ने पाकिस्तानी वीजा प्राप्त करने के लिए सनम खान रुख के नाम से फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया। उस पर जाली दस्तावेजों से आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाने का आरोप है। खान अपने पति से अलग होकर ठाणे में अपनी मां के साथ रहती हैं। 

एक अधिकारी ने पहले बताया था कि खान की दोस्ती सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक व्यक्ति से हुई थी, जिसके बाद उसने उससे मिलने के लिए वीजा लेने की कोशिश की। लेकिन शादी के दस्तावेज न होने के कारण शुरु में वह असफल रही। बाद में महिला ने भारत से ही ‘वर्चुअल’ माध्यम से उस व्यक्ति से शादी कर ली तथा आवश्यक दस्तावेज़ हासिल कर पाकिस्तान चली गई। वह उन दोनों ने फिर से शादी कर ली। 

अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस ने यह जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिसने कथित तौर पर उसके लिए जाली दस्तावेज तैयार करने में मदद की थी। उन्होंने कहा कि मामले पर अन्य जांच एजेंसियां ​​काम कर रही हैं।  

यह भी पढ़ें:-गोंडा: पिकअप की ठोकर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रहीं ट्रेने


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button