मनोरंजन

फिल्म सिकंदर के लिए सलमान खान 33000 फुट ऊपर शूट करेंगे एक्शन सीक्वंस  – Utkal Mail

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर के लिए 33000 फुट ऊपर एक्शन सीक्वंस शूट करेंगे। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमन खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ अनाउंस की थी। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आयेंगी। सलमान खान फिल्म सिकंदर की तैयारी में जुट गये हैं। 

एक बार फिर एक्शन दिखाने के लिए उन्होंने कड़ी तैयारी की है। सलमान इस फिल्म में कई एक्शन सीन्स खुद करने वाले हैं। सिकंदर की शूटिंग मुंबई में हवाई एक्शन सीक्वेंस के साथ शुरू होगी, जिसमें सलमान एक विमान में समुद्र तल से 33000 फीट ऊपर दिखाई देंगे। फिल्म सिंकदर का निर्देशन एआर मुरुगादास कर रहे हैं। फिल्म ‘सिकंदर’ का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।’सिकंदर’ अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 प्रीमियर के लिए तैयार है। यह शो जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार सलमान खान शो की मेजबानी नहीं करेंगे। अनिल कपूर शो को होस्ट करने जा रहे हैं। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार अनिल कपूर सब बदलने आ रहे हैं।  इसके ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा, मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा। एके के आने से, अब सब बदलेगा। हमारे होस्ट अनिल कपूर के साथ बिगबॉसओटीटी3के इस ख़ास सीज़न के लिए तैयार हो जाइए। 21 जून, रात 9 बजे से विशेष रूप से जियोसिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी।

ये भी पढ़ें :  सलमान खान के घर गोलीबारी: ‘आरोपी की मौत से जुड़ी याचिका से अभिनेता का नाम हटाया जाए’, अदालत ने कहा 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button