धर्म

Vinayak Chaturthi 2023: आज पांच शुभ योग में मनेगी विनायक चतुर्थी, इस तरह करें भगवान गणेश की पूजा – Utkal Mail


Vinayak Chaturthi 2023। भगवान शिव का प्रिय महीना सावन है। विनायक चतुर्थी आज सावन माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाई जाएगी। इस व्रत को गणपति बप्पा को समर्पित किया गया है। विनायक चतुर्थी पर गणपति को विशेष रूप से पूजा जाता है। क्योंकि गणेश भगवान को विघ्नहर्ता कहा जाता है इसलिए इस दिन गणेश का विधिवत पूजन करने से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

विनायक चतुर्थी का महत्व
भगवान गणेश को सभी देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है। गणेश पूजा के बिना कोई मंत्र, जाप या अनुष्ठान सफल नहीं होता। शास्त्रों में विनायक चतुर्थी की बहुत महत्वपूर्ण महिमा बताई गई है। गणपति को इस दिन पूजने से व्यक्ति को धन, सुख, समृद्धि और वैभव मिलता है। आज भगवान गणेश की पूजा करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं।

 5 शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 05.53 बजे से 21 अगस्त को सुबह 04.22 बजे तक

रवि योग- सुबह 06.21 बजे से 21 अगस्त को सुबह सुबह 04.22 बजे तक

अमृत सिद्धि योग – 20 अगस्त को सुबह 5.53 बजे से पूरे दिन रहेगा

साध्य योग- 19 अगस्त रात 09.19 बजे 20 अगस्त को रात 09.58 बजे तक

शुभ योग- 20 अगस्त 2023, 09.58 बजे से 21 अगस्त को रात 10.20 बजे तक

गणेश चतुर्थी की पूजन विधि
विनायक चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। लाल कपड़े पहनें और तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य दें। प्रसाद के रूप में एक जटा वाला नारियल और मोदक भगवान गणेश के मंदिर में ले जाएं। उन्हें दूर्वा और गुलाब के फूल दें, 27 बार ॐ गं गणपतये नमः मंत्र जाप करें और धूप दीपक दें। दोपहर को गणेश पूजन करने के लिए घर में पीतल, तांबा या मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करें। संकल्प के बाद पूजन करें, श्री गणेश की आरती करें और मोदक का भोग लगाकर उसे दूसरों को दें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो भगवान गणपति की कृपा आप पर सदा रहेगी।

ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2023: आज सुहागिन महिलाएं रखेंगी हरियाली तीज का व्रत, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button