भारत

झारखंड: संतोष गंगवार रांची पहुंचे, 31 जुलाई को लेंगे राज्यपाल के पद की शपथ – Utkal Mail


रांची, अमृत विचार।  झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार को रांची पहुंच गये हैं। कल यानी बुधवार को राजभवन में आयोजित होने वाले समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। संतोष गंगवार को बुधवार सुबह झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राज्यपाल पद की शपथ दिलायेंगे। 

रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इस दौरान झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बैद्यनाथ राम और मिथिलेश ठाकुर समेत कई लोग मौजूद रहे। राज्यपाल संतोष गंगवार के साथ उनके पुत्र अपूर्व, पुत्री श्रुति भी रांची पहुंचे हैं। इसके अलावा यूपी के बरेली से गुरू मेहरोत्रा,  मनीष अग्रवाल, नंद किशोर समेत कई लोग भी रांची उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंच चुके हैं।

राज्यपाल दो

बता दें कि संतोष गंगवार झारखंड के 12वें राज्यपाल होंगे।  इससे पहले वह केंद्र में मंत्री और लगातार कई बार सांसद रह चुके हैं। संतोष गंगवार ने अपना पहला चुनाव सन 1981 मे बरेली से भाजपा के टिकट पर लड़ा था।

ये भी पढ़ें -केरल में भूस्खलन की आपदा, दो दिन का शोक घोषित-आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button