भारत

अपहरण के बाद मुख्यमंत्री आवास में होता था ‘सेटलमेंट’, लालू प्रसाद पर उनके साले सुभाष यादव का आरोप – Utkal Mail

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के साले सुभाष यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि जब उनके जीजा एवं बहन राबड़ी देवी बिहार के मुख्यमंत्री थे, तब मुख्यमंत्री आवास से अपहरण के बाद ‘सेटलमेंट (सौदेबाजी)’ होता था। सुभाष ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान आरोप लगाया के राजद शासन काल के दौरान किसी का अपहरण होने पर फिरौती को लेकर ‘डील (सौदेबाजी)’ सीधे मुख्यमंत्री आवास से होता था।

उन्होंने दावा किया कि अपहरण और फिरौती के मामलों में सीधे मुख्यमंत्री आवास से बातचीत होती थी और पूरा सौदा लालू प्रसाद ही तय करते थे। हालांकि, राजद ने सुभाष यादव के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। लालू के दूसरे साल साधु यादव ने सुभाष के आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है।

ये भी पढ़ें- President Rule in Manipur: मणिपुर में ‘राष्ट्रपति शासन’ लागू, CM बिरेन के इस्तीफे के बाद बड़ा कदम


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button