रांची: इंडी गठबंधन की रैली में दो गुटों के बीच झड़प, जमकर चलीं कुर्सियां – Utkal Mail

रांची। रांची में इंडी गठबंधन की रैली में रविवार को हंगामा हो गया। जहां दो गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी और लाठियों से हमला किया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कार्यकर्ता एक-दूसरे के ऊपर कुर्सी और लाठी से हमला करते नजर आ रहे हैं।
इस घटना में कुछ कार्यकर्ताओं की घायल होने की खबर हैं। बताया जा रहा है कि टिकट वितरण को लेकर प्रत्याशियों में मतभेद दिखा, जिसके बाद वे एक-दूसरे के ऊपर हमलावर हो गए।
जानकारी के अनुसार ‘उलगुलान रैली’ में चतरा सीट को लेकर राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। राजद चतरा सीट से केएन त्रिपाठी का विरोध कर रही थी। कांग्रेस से केएन त्रिपाठी को चतर सीट के लिए नॉमिनेट किया गया है।
बता दें कि झारखंड के रांची में आज इंडी गठबंधन की रैली का आयोजन किया गया, जिसमें गठबंधन के कई बड़े नेताओं ने भाग लिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी ‘उलगुलान रैली’ में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे। इंडिया ब्लॉक की इस महारैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल नहीं हुए, क्योंकि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई है।
ये भी पढ़ें- ‘कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया’, जालौर में बोले PM मोदी



