भारत

फ्रांस से 300 से अधिक यात्रियों को लेकर मुंबई हवाई अड्डे पर रात में उतरेगा विमान – Utkal Mail

मुंबई/पेरिस। मानव तस्करी के संदेह में फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने के तीन दिन बाद 300 से अधिक यात्रियों को लेकर एक विमान के सोमवार देर रात को मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। यात्रियों में अधिकतर भारतीय हैं। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। इससे पहले विमान अपराह्न दो बजकर 20 मिनट पर मुंबई में उतरने वाला था।

एक सूत्र ने सोमवार को बताया कि रोमानिया की ‘लीजेंड एयरलाइंस’ द्वारा संचालित ए340 विमान के देर रात करीब एक बजे मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। विमान को फ्रांस के वैट्री हवाई अड्डे पर रोक कर रखा गया था। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से 303 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जाने वाली उड़ान को ‘‘मानव तस्करी’’ के संदेह में बृहस्पतिवार को पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में वैट्री हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था।

रविवार को फ्रांस के चार न्यायाधीशों ने हिरासत में लिए गए यात्रियों से पूछताछ की। ये सुनवाई मानव तस्करी के संदेह पर पेरिस अभियोजक कार्यालय द्वारा शुरू की गई जांच के तहत आयोजित की गई थी। फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, कुछ यात्री हिंदी और कुछ तमिल भाषी थे। विमान को रवाना होने की अनुमति देने के बाद रविवार को फ्रांसीसी न्यायाधीशों ने प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण यात्रियों की सुनवाई रद्द करने का फैसला किया।

विमान में 11 नाबालिग हैं, जिनके साथ कोई नहीं था। फ्रांसीसी अभियोजकों के अनुसार, शुक्रवार से हिरासत में लिए गए दो यात्रियों की हिरासत शनिवार शाम को 48 घंटे तक के लिए बढ़ा दी गई।

ये भी पढ़ें – अलवर: नकाबपोश बदमाशों ने की व्यापारी से साढ़े सात लाख रुपए की लूट


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button